ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तिलौथू एवं करगहर थाना इलाका से दो शराब व्यवसाई धराये

सासाराम। रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज दिनांक-31 मार्च 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की तिलौथू थाना अंतर्गत उत्तरपट्टी में अवैध महुआ शराब का बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष तिलौथू थाना को पुलिस बल के साथ उक्त गांव मे छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान दिनेश चौधरी पे0-चंद्रिका चौधरी सा0-उत्तरपट्टी, थाना-तिलौथू जिला-रोहतास को कुल-11 ली0 देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। आज ही दिनांक-31.03.2022 को मिली गुप्त सूचना पर करगहर थानांतर्गत करगहर बाजार सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष करगहर थाना को पुलिस बल के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान अभियुक्त मेघनाथ राम पे0-महंगू राम सा0-सीढ़ी,थाना-करगहर जिला-रोहतास को 180 ml का 36 पीस कुल-06.48 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.