राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं, विधायक बनने के बाद थी एमपी बनने की इच्छा, अब मन नहीं- सीएम नीतीश
“सीएम ने राज्यसभा जाने के अटकलों को किया खरिज”
पटना: कहते हैं दिल की बात जुबां पर आ ही जाती है.. पिछले दिनों सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई थी। कई जगह यह खबर भी छपने लगी थी कि मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद बनेंगे और केंद्र की राजनीति करेंगे, अब उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी यह कोई इच्छा ही नहीं है कि मैं राज्यसभा सांसद जाऊं। दरअसल, गुरुवार को सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब भी मैं विधायक बनाता था, मेरी इच्छा होती थी कि मैं एमपी बन जाऊं। उस समय मेरी इच्छा थी कि मैं लोकसभा का चुनाव लड़ू और सांसद बन जाऊं। उसके बाद कई बार मैं एमपी बना, केंद्र में मंत्री भी रहा, लेकिन फिर कोई इच्छा नहीं रही। जब पूरा समीकरण हमारे पक्ष में था तब मुझे लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया। अब मेरी कोई ऐसी इच्छा नहीं है कि मैं राज्यसभा के लिए सांसद बनूं।
उन्होंने बताया कि मैं अपने क्षेत्र में इन दिनों इसलिए घूम रहा हूं, क्योंकि मैंने जो विकास कार्य किया है, मैं उसकी समीक्षा करते रहता हूं। लोगों से मैं फीडबैक लेता हूं।
सीएम ने यह भी कहा कि हम लोग बाढ़ को भी जिला बनाना चाहते थे। 1992 में भी हम बाढ़ को जिला बनाना चाह रहे थे, लेकिन बख्तियारपुर के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। उनका कहना था कि वह पटना से अलग नहीं होना चाहते। इसलिए उस समय यह मामला उलझ गया, लेकिन आने वाले समय में बाढ़ को भी जिला बना दिया जाएगा।