ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

“खिलखिलाहट” ने अहमदाबाद में लगाया हेल्थ कैम्प

सामाजिक संस्था “खिलखिलाहट” ने अहमदाबाद स्थित मणिनगर के मनियासा गार्डन में एक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया, जिसमे वहां सुबह सुबह टहलने आने वाले लोगों की खून में शर्करा और ब्लड प्रेशर की जांच की गई।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य तरुण कुमार सोनी, किरण भाई मोरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप कुमार के पुत्र क्षितिज सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी कार्यक्रम तरुण सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि 02 अप्रैल (शनिवार) को सुबह आने वाले लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक अदभुत जागृति देखी गई। इस जांच शिविर में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर थोड़ा ज्यादा प्रतीत हुआ और जिन लोगों का ब्लड शुगर या तो बॉर्डर पर था या थोड़ा ज्यादा निकला, उन्हें खान पान में बदलाव की सलाह दी गई और यह सुझाव भी दिया गया कि हो सके तो एक बार अपने पारिवारिक डॉक्टर से सम्पर्क कर लें।

उन्होंने बताया कि लोगों का कहना था कि इस प्रकार के प्रयोजन समय समय पर करनी चाहिए। उन्होंने उन सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम खिलखिलाहट संस्था द्वारा होते रहेंगे। आपलोगों से बस सहयोग की अपेक्षा है। इस संस्था का उद्देश्य ही लोगों की सेवा करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.