ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब माफियाओं के लिए आफत बने श्वान दस्ते के ‘मेडी और बॉबी

पटना: शराब माफियाओं द्वारा छुपायी गयी शराब को खोज-खोजकर निकालने और बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने में सरकार और पुलिस विभाग की मदद कर रहे हैं मेडी और बॉबी। इतना ही नहीं शराब बरामदगी में प्रमंडल के छह जिलों को भी अपनी सेवा देकर हर ऑपरेशन को सफल बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन है मेडी और कौन है बॉबी।
मुंगेर पुलिस लाइन में अवस्थित प्रमंडलस्तरीय श्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) आज अपने मकसद में कामयाब होता दिख रहा है। डॉग स्क्वायड के चार डॉग मेडी, बॉबी, शरेना और डिंडी अपने हुनर से प्रमंडल के छह जिलों मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, शेखपुरा और बेगूसराय के कई मामलों के उद्भेदन में अपना योगदान दे चुके हैं। दस्ते के इंचार्ज भूषण पासवान ने बताया कि श्वान दस्ते का शरेना एक्सप्लोसिव ढूंढने में काफी मददगार है। यह नक्सल इलाकों में पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। वहीं डिंडी किसी भी घटना स्थल पर अपराधी द्वारा छोड़े गए साक्ष्यों को सूंघकर अपराधी का पता लगाने में माहिर है। अन्य दो डॉग मेडी और बॉबी आज बिहार सरकार के शराबबंदी क़ानून को सफल बनाने में भरपूर योगदान दे रहा है।
ये दोनो डॉग शराब खोजी (लिकर डॉग) के नाम से भी जाने जाते हैं। ये शराब माफियाओं द्वारा छुपायी गयी शराब को ढूंढने में इतने माहिर हैं कि कहीं भी छुपी शराब को ढूंढ लेते हैं। मेंडी और बॉबी के सहयोग से पुलिस को शराब बरामद करने में कई बार सफलता मिली है। शराब खोजने के एक्सपर्ट मेंडी को बेहतर प्रशिक्षण को लेकर सीआइडी विभाग के एडीजी विनय कुमार द्वारा वर्ष 2019 में प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि पुलिस लाइन में रह रहे लिकर डॉग एवं ट्रेकर डॉग की देखरेख के लिए कुल 10 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। डॉग स्क्वायड टीम मुंगेर डीआईजी के अंदर काम करती है और रोस्टर के अनुसार इस टीम को समय-समय पर प्रमंडल के छह जिलों में भेजा जाता है। साथ ही बताया कि सभी खोजी कुत्तों को मौसम के अनुरूप रखा जाता है। इस दौरान उनके खाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.