ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में 80 लाख परिवारों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ- स्वास्थ्य मंत्री

पटना: सामाजिक न्याय पखवाड़ा के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी साथ ही भविष्य में होने वाले कार्यों से अवगत कराया। पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम योजना है। इसके तहत देश और राज्य में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, ताकि लोगों को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सके।
आष्युष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। राज्य में एक करोड़ आठ लाख लाभुक की सूची में हैं। राज्य में अब तक करीब 29 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विमर्श कर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य के अंदर और 80 लाख राशन कार्डधारी परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बहुत जल्द इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाने वाले हैं, ताकि वंचित लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके तहत राज्य के पौने चार से चार करोड़ लोग इस योजना के लाभुक हो जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा चिकित्सा मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. मनोज कुमार, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राकेश सिंह, मीडिया पैनलिस्ट विनोद शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.