ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है

छात्र की पहचान लखीसराय के किछवाड़ा स्थित आरा गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के सिद्देश्वरनगर देवी स्थान के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिछले दो दिनों से अभिषेक का कमरा बंद था। कमरे का दरवाजा लगातार बंद मिलने पर मकान मालिक को शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी

मकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को आवाज देकर कमरा खुलवाने की कोशिश की। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर अभिषेक कुमार शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दी गई है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक मानसिक रूप से बीमार था और हताशा में आकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.