ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी की खुशी में जमकर नाचे थे तेजस्‍वी यादव, खुद शेयर किया था ये वीडियो; आप भी देख लें

पटना। बिहार के सबसे चर्चित और बड़े राजनीतिक घराने लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में करीब तीन वर्ष के बाद फिर से शहनाई बजने वाली है। तेजस्‍वी यादव के सिर सेहरा बंधने के साथ लालू-राबड़ी की आखिरी संतान की भी शादी हो जाएगी। मीसा भारती, रोहिणी, राजलक्ष्‍मी, धनु, रागिनी सहित राज्‍य की सभी सात बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। इस परिवार में आखिरी शादी तेजस्‍वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की हुई थी। 12 मई 2018 को वह राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्‍वर्या राय से परिणय सूत्र में बंधे थे, हालांकि यह शादी टिकाऊ साबित नहीं हुई। अपने बड़े भाई की शादी में तेजस्‍वी यादव जमकर नाचे थे।

वायरल हुआ था तेजस्‍वी का डांस वाला वीडियो

अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की शादी की खुशी में तेजस्‍वी यादव जमकर नाचे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दरअसल, तेजस्‍वी ने इस पूरे वाकये का वीडियो खुद ही शेयर किया था। उन्‍होंने ट्वटिर पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा था – देसी छोरे डांस फ्लोर पर… भाई की शादी… हम लोग हम हैं… सीधा और सरल…। तेजस्‍वी का यह ट्वीट अंग्रेजी में था। 12 मई 2018 को यह तेजस्‍वी के यह वीडियो ट्वीट करने के बाद लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया था।

 

यही वीडियो साझा किया था तेजस्‍वी ने

तेजस्‍वी के इस वीडियो 8 दिसंबर 2021 की दोपहर 12 बजे तक 78 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 1209 लोगों ने ट्वीट जबकि 160 लोगों ने कोट ट्वीट किया था। इस वीडियो को 7860 लोगों ने लाइक किया है।

फिर से साथ दिखने लगे हैं दोनों भाई

यह भी एक संयोग ही है कि तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच की दूरियां काफी लंबे अरसे के बाद फिर से कम हो गई हैं। कुछ दिनों पहले तक दोनों भाइयों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर चल रहा था। अब वे दोनों फिर से एक साथ दिखने लगे हैं। और तो और अपने छोटे भाई की शादी के लिए तेज प्रताप पहले ही दिल्‍ली रवाना हो गए हैं। वे दिल्‍ली में सगाई समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.