ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्‍वी के सिर सज रहा सेहरा, अब बिहार के इन युवा राजनेताओं पर टिकी नजरें; लिस्‍ट में श्रेयसी, चिराग समेत कई नाम

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी होने जा रही है। दिल्‍ली में उनकी शादी स्‍कूल टाइम गर्लफ्रैंड से होने वाली है। अब लोगों की नजरें बिहार के दूसरे युवा राजनेताओं पर टिक गई हैं। उन्‍हें इंतजार है कि कब इनके सिर पर सेहरा सजेगा। बिहार में सत्‍ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक में ऐसे युवा राजनेता हैं जिनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इनमें दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान (Chirag Paswan), भतीजे प्रिंसराज (Prince Raj), जमुई की भाजपा विधायक और निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh), कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार (Kanhaiya Kumar), प्‍लूरल्‍स पार्टी की अध्‍यक्ष पुष्‍पम प्रिया (Pushpam Priya), पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद (Chetan Anand) आदि के नाम शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार (CM Nitish Kumar’s Son Nishant) राजनीति में तो नहीं हैं, लेकिन उनकी भी शादी जल्‍द हो सकती है।

लाइमलाइट से दूर रहने वाले निशांत कब बनेंगे दूल्‍हा 

सबसे पहले बात करें तो सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम पहले नंबर पर आता है। बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग कर चुके निशांत कुमार वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। राजनीति में भी उनकी कोई रुचि नहीं दिखती। वे कई बार कह चुके हैं कि उन्‍हें आध्‍यात्‍म पसंद है। करीब 36 साल के हो चुके निशांत गाहे-बगाहे पिता के साथ नजर आते हैं। हालांकि, उनकी शादी को लेकर कोई चर्चा फिलहाल नहीं हो रही। लेकिन बिहार के लोगों को उम्‍मीद है कि वे जल्‍द दूल्‍हा बनेंगे।

चिराग की शादी का समर्थकों को इंतजार 

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। फिल्‍म अभिनेता से राजनेता बने चिराग की शादी का इंतजार भी लोगों को है। पिछले दिनों उन्‍होंने कहा था कि पिता के निधन के कारण एक साल तक तो कुछ हो नहीं सकता। दूसरी बात है कि जब अपने धोखा दे देते हैं तो किसी पर भरोसा करना मुश्किल होता है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता मां की खुशियां हैं। शादी की बात बाद में देखी जाएगी।

भाजपा की ये विधायक बनेंगी दुल्‍हन 

कुंवारी नेत्रियों में दो नाम सबसे आगे हैं। इसमें जमुई से ही विधायक और इंटरनेशनल निशानेबाज श्रेयसी सिंह और प्‍लूरल्‍स पार्टी की अध्‍यक्ष पुष्‍पम प्रिया चौधरी शामिल हैं। बता दें कि कॉमनवेल्‍थ में गोल्‍ड जीत चुकींं श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह करीब 30 वर्ष की हैं। अब उम्‍मीद है कि जल्‍द उनकी शादी होगी। हालांकि, परिवार की ओर से अभी इस बाबत कुछ चर्चा नहीं है। बताया जाता है कि उनकी बड़ी बहन की शादी अभी नहीं हुई है।

हाथ थामने वाले कन्‍हैया कब थामेंगे दुल्‍हनिया का हाथ 

जेएनयू स्‍टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्‍यक्ष और वामदल के बाद कांग्रेस से जुड़े कन्‍हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। मुखर वक्‍ता के रूप में पहचान रखने वाले कन्‍हैया कुमार भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। ये भी करीब 34 वर्ष के हैं। इसी तरह जदयू के पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी की पुत्री पुष्‍पम प्रिया चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में खुद को सीएम कैंडीडेट बताकर काफी चर्चा में आई थीं। उन्‍होंने लंदन से पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन और डेवलपमेंट स्‍टडीज में पोस्‍ट ग्रैजुएट हैं।

अब चेतन के तेजस्‍वी भैया की हो रही शादी 

इसी तरह पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद का नाम भी कुंवारे राजनेताओं में शुमार है। शादी की बात पूछने पर उन्‍होंने कहा था कि अभी तो चिराग और तेजस्‍वी भैया की शादी भी नहीं हुई है। वे करीब 30 वर्ष के हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.