दो देसी कट्टा एक कारतूस के साथ वांटेड अपराधी की सासाराम सब्जी मंडी से हुई गिरफ्तारी
सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के थोक सब्जी मंडी से आज शुक्रवार को पुलिस ने एक वांटेड को गिरफ्तार किया है। अचानक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बाज़ार में अफरा-तफरी मच गई। बाद में गिरफ्तार वांटेड के घर से पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस संबंध में जानकरी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि दरिगांव थाना के करपुरवा गांव में गत 20 मार्च को मारपीट एवं दिनदहाड़े फयारिंग की घटना घटी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजदों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था टीम को मिली सूचना कि नामजद आरोपी छवकोनवा सब्जी मंडी के पास देखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी में छापेमारी की, जहां से नामजद अभियुक्त पृथ्वी पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पृथ्वी करपुरवा गांव के ही अंगरही पासवान का बेटा है। गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से दो देसी कट्टा एवं तीन कारतूस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है एवं अन्य कि गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। पृथ्वी पासवान के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।