ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाग ने नागिन के लिए दे दी जान, इमोशनल कर देगी ये प्रेम कहानी

गोपालगंज: अभी तक आपने ‘नाग और नागिन की प्रेम कहानी’ फिल्मों में कई बार देखी होगी, नागिन अपने नाग की मौत का इंतकाम लेती हैं। लेकिन आज हम आपको नाग नागिन की सच्ची प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिसमें नागिन अपने नाग की जान नहीं बचा पाती है और नाग के साथ अपने प्राण भी त्याग देती हैं। यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है। गोपालगंज जिले के के भोरे थाना में एक युवक ने स्याही नदी के पास तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला, जाल में एक नागिन फंस गई। नागिन को फंसा देख नाग भी वहां पहुंच गया और नागिन को बचाने की कोशिश करने लगा। नाग काफी देर तक नागिन को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह जाल से छूट नहीं पाई। यह देख नाग छटपटाने लगा और खुद भी जाल में फंसा गया। आखिरकार नाग ने वही फैसला लिया जो एक प्रेमी युगल लेते हैं। जाल से बाहर निकलने की कोशिश में नागिन की मौत हो गई, जिसके बाद नाग ने भी अपने प्राण त्याग दिए। नाग की ऐसी दीवानगी देखकर युवक भी अचरज में पड़ गया। उसने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और आसपास के लोगों को दिखाया। जिसके बाद पूरी गांव नाग-नागिन की दर्द भरी कहानी की चर्चा हो रही हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने नाग और नागिन को मछली के जाल से बाहर निकाला और दोनों को साथ में जमीन में दफना दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वहीं, गांव में भी नाग और नागिन की अद्भुत प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है. सबका यही कहना है कि प्यार सिर्फ इंसान ही नहीं करते, बेजुबान जानवर भी इसकी भाषा समझते हैं। नाग और नागिन की लव स्टोरी के बारे में जो भी सुन रहा, उसे सहसा विश्वास नहीं हो रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.