ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार सरकार भी करेगी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती- सीएम नीतीश

पटना: राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत कम किया है, ये अच्छी बात है। हमलोग भी मिलकर बात करके पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करेंगे। ये केंद्र सरकार का अच्छा फैसला है। बिहार सरकार भी प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दामों को कम करेगी इस सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग आपस में बातचीत कर फैसला लेंगे। ‘अच्छा फैसला है, खुशी की बात है। हम लोग इसकी चर्चा कर ही रहे थे, केंद्र सरकार ने अच्छा फैसला लिया है, बिहार सरकार भी प्राइस कम करेगी। हम लोग आपस में बातचीत कर फैसला लेंगे। पिछली बार भी केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की प्राइस में कमी करने के बाद बिहार सरकार की तरफ से भी कमी की गई थी’ – नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री।
गौरतलब है कि वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधनों पर उत्पाद शुल्क में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले के बाद रविवार को पेट्रोल की कीमत 8.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7.05 रुपये प्रति लीटर कम हो गई। केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.