लालू आवास पर हुई सीआईबी रेड पर पहली बार सीएम नीतीश ने कहा- उसके बारे में हमलोग क्या कहें जो रेड कर रहा वहीं बतायेगा
पटना: केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की थी। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी हुई थी। सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ यह कार्रवाई शुरू की थी। सीबीआई ने ये कार्रवाई आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे की ग्रुप डी भर्ती में जमीन लेकर नौकरी देने से जुड़ा था। इस छापेमारी को लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। कहा गया था कि सीएम नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते ही छापा पड़ा है। अब सीएम नीतीश कुमार ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी की है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी पर बीजेपी खुलकर हमला बोला था। वहीं आरजेडी नेताओं की तरफ से यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जातीय जनगणना को लेकर जिस प्रकार से नजदीकियां बढ़ी हैं, उससे बीजेपी घबराई है। नीतीश कुमार के लिए यह एक चेतावनी है। सीबीआई छापेमारी को लेकर जदयू नेताओं चुप्पी साध रखी थी. अब मुख्यमंत्री ने इस प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उसके बारे में हमलोगों को क्या कहना है, जो कर रहा है वो ही न बतायेगा, उसके बारे में हम लोगों को क्या पता, क्या जानकारी है’-नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार।