ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सारण में वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से बुधवार को विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी जिला सिवान से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक हरियाणा में निबंधित वाहन रोककर जांच की गई।

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उक्त वाहन से 70 बोतल 750 एम एल की 52 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही मशरक थाना क्षेत्र के कंवरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.