ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य 11 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी समेत 13 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह इस हादसे से मर्माहत हैं।

जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी एवं कुशल नेतृत्व करता रहे जिन्होंने अपनी काबिलियत और सतत परिश्रम की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपने शानदार करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए।

नीतीश ने आगे कहा कि उन्होंने कई बार कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों का सफलता में बदलने का अछ्वुत कार्य किया। जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.