ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवहर:जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में अभिराजपुर बैरिया समेत विभिन्न पंचायतों का डीडीसी समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

शिवहर/रविशंकर सिंह।
मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के 25 पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में चल रहे 14-14 योजनाओं का निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अभिराजपुर बैरिया पंचायत में हर घर नल जल, घर तक पक्की की गली नाली योजना, सरकारी विद्यालयों, सरकारी आवासीय विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के उप केंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकानें, धान की अधिप्राप्ति, ग्रामीण सड़कों, मनरेगा की योजनाएं, ग्रामीण आवास योजना, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण के पेंशन योजना, भू राजस्व योजना का निरीक्षण किया गया।
राजकीय मध्य विद्यालय बैरिया में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों की उपस्थिति के संबंध में गलत रिपोर्ट देने, एक ही कमरे में सभी कक्षा के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाने, एमडीएम रजिस्टर का संधारण नहीं करने एवं विद्यालय के भवन में किसी अन्य व्यक्ति का आवासन करने के कारण उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी समाज में शिक्षक सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, शिक्षकों के हाथ में समाज का भविष्य होता है,उनके स्तर से किसी भी प्रकार की कोताही समाज को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69 एवं 71 के निरीक्षण में पता चला कि केंद्र संख्या 71 का भवन बना हुआ है परंतु अब तक भवन स्थानांतरण नहीं किया गया है जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को वस्तुस्थिति का पता लगाते हुए अविलंब भवन हस्तांतरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
नल जल योजना के निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 12 में मीटर कनेक्शन नहीं लगा होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिया को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को ऐसे सभी आवेदकों को प्रखंड कार्यालय बुलाकर मीटर कनेक्शन लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसमें कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, शिवहर को भी शामिल होने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ड नंबर 9 में अविलंब पानी टंकी ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य उप केंद्र बैरिया के निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर होने के कारण नया भवन भाड़ा पर लेकर स्वास्थ्य केंद्र चलाने हेतु निर्देशित किया गया। स्थानीय निवासियों द्वारा आरडब्ल्यूडी के मध्य निर्माण किए जा रहे सड़क का पिछले 6 महीनों से पुरानी सड़क उखाड़कर वैसे ही छोड़ दिए जाने एवं आगे निर्माण बंद कर दिए जाने की शिकायत पर कार्यपालक अभियंता को अविलंब निर्माण कार्य आरंभ कराने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रा० कृ० सा० स० अभिराजपुर बैरिया के गोदाम में रिपोर्ट के अनुसार 371 मीट्रिक टन धान के स्थान पर एक भी क्विंटल धान नहीं पाए जाने के कारण प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.