ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना नगर निगम द्वारा शुरू किया जा रहा सैनिटरी मार्ट

नगर निगम द्वारा गुणवत्ता की होती रहेगी जांच, रजिस्टर्ड एजेंसियों द्वारा ही लिया जाएगा पार्ट्स एवं मटेरियल

पटना नगर निगम द्वारा सैनिटेशन मार्ट की शुरुआत की जा रही है। पटना नगर निगम के इस सैनिटेशन मार्ट में वाहनों के स्पेयर पार्ट, टायर – ट्यूब विभिन्न सामग्रियां मौजूद रहेंगी जिससे गाड़ियों में किसी भी तरह की कमी होने पर तुरंत उसे रिपेयर किया जा सके। जिससे आम जनों को मिलने वाली सफाई एवं अन्य तरह की सुविधाओं में वाहनों के कारण कोई समस्या ना आए। गौरतलब है कि नगर निगम के इस सैनिटेशन मार्ट में रजिस्टर्ड एजेंसियों द्वारा पार्ट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे एवं उनकी गुणवत्ता की जांच नगर निगम के स्तर पर हो सकेगी जिससे वाहनों में जल्दी से खराबी ना आए एवं कम गुणवत्ता वाले पार्ट्स आदि की समस्या की शिकायत दूर हो सके। इसके साथ ही सफाई में इस्तेमाल होने वाले चूना ब्लीचिंग पाउडर झाड़ू खुदा बेरछा आदि सभी सामग्रियों इस मार्ट में मौजूद रहेंगे।

अगले महीने से मिलेगी सुविधा

बता दें कि पटना नगर निगम द्वारा यह सेनेटरी मार्ट बनकर तैयार हो चुका है। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है की अगले माह से यह सैनिटरी मार्ट शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में इसे नूतन राजधानी अंचल में शुरू किया जा रहा है। जिसके बाद अन्य अंचलों में भी इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

सैनेटरी मार्ट की विशेषताएं

1. इस तरह की सुविधा पहली बार पटना नगर निगम में उपलब्ध कराई जा रही है।

2. आवश्यकता की पूर्ति के अनुरूप पहले से ही पार्ट्स मौजूद होंगे जिससे आसानी से वाहनों को रिपेयर किया जा सके।

3. पटना नगर निगम द्वारा रजिस्टर्ड एजेंसी के ही पार्ट्स ही उपलब्ध होंगे।

4. नगर निगम द्वारा गुणवत्ता के सभी मानकों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

5. आवश्यक पार्ट्स एवं सैनिटेशन सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी जिससे किसी भी तरह की स्थिति होने पर नगर निगम उसका निराकरण कर सकता है।

6. वाहनों की खराबी के कारण सेवा में विलंब नहीं होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.