ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आलमगंज में गैरमजरूआ जमीन पर बने मकान को खाली कराने गई पुलिस से भिड़ी पब्लिक, प्रशासन ने बल प्रयोग कर लोगों को बाहर निकाला

पटना सिटी के आलमगंज में गैरमजरूआ जमीन पर बने मकान को खाली कराने गई पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गया भारी संख्या में पहुंची पुलिस वालों ने मकान में रह रहे और बच्चे, पुरुष और महिलाओं को घर से जबरन खींच खींचकर बाहर निकाला। इस बीच महिलाओं को भी पुलिस बल ने सड़क पर जबरन खींचा। लोगों का कहना है कि गुरुवार सुबह पटना सिटी के आलमगंज में सरकारी जमीन पर बने एक मकान खाली कराने पुलिस पहुंची थी। घर में रह रहे लोगों ने इसका विरोध कर दिया। लोगों का यह मानना है कि यह सरकारी जमीन नहीं बल्कि उनकी निजी जमीन है और मामला न्यायालय में लंबित है। प्रशासन का यह मानना है कि जिस घर में वह लोग रह रहे हैं वह गैर मजरूआ आम जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। प्रशासन ने यह भी बताया कि सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर किसी भी व्यक्ति को मकान बनाकर रहने का कोई अधिकार नहीं है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन का जमकर विरोध किया है।
महिलाओं को जबरन खींचकर किया बाहर, बल प्रयोग से लोगों को निकाला
पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी ने इस मामले में बताया कि उन्हें कई बार इस बात को लेकर नोटिस भी दिया गया था। इसके बावजूद भी गैरमजरूआ सरकारी जमीन पर बड़े मकान खाली करने से यह लोग पूरी तरह इंकार कर रहे थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद इसे बुलडोजर लगाकर खाली करा दिया गया है। मकान में रह रहे लोगों के विरोध पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वह बिल्कुल गलत और निराधार है

Leave A Reply

Your email address will not be published.