पत्नी राजश्री के साथ लंदन से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, CBI की रेड पर कहा- हम लोग ओपोजिशन में हैं..तब हमी लोग पर ना छापा पड़ेगा
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव गुरुवार की देर शाम पत्नी राजश्री के साथ लंदन से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राजद नेताओं ने बुके देकर नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। वही राबड़ी आवास समेत 16 ठिकानों पर हुए सीबीआई की रेड पर तेजस्वी ने कहा कि हमलोग ओपोजिशन में हैं तब हमी लोग पर ना छापा पड़ेगा तेजस्वी यादव पहुंचे पटना सीबीआई की रेड पर कहा कि हम लोग बचपन से ऐसे रेड देखते आ रहे हैं और जब तक देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ केंद्र की सरकार इस तरीके से दुरुपयोग करेगी तब तक हमारे ऊपर छापे पढ़ते रहेंगे। जेडीयू और आरजेडी के नजदीक आने से क्या इस तरीके के रेड सीबीआई और ईडी के द्वारा हो रही है इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह महज काल्पनिक बातें है नीतीश कुमार से अपनी नजदीकियों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मुलाकात जातीय जनगणना को लेकर थी और जातीय जनगणना मेरी ही प्रस्ताव थी जिसके बाद हम लोग प्रधानमंत्री मोदी से मिलने गए थे। राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि पार्टी के तरफ से इसकी घोषणा कल की जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष इसकी घोषणा करेंगे पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ना होने की वजह को बताया कि उस वक्त तेजस्वी यादव में अपना समय किसी और मीटिंग के लिए दे रखे थे इस वजह से एलिमेंट्री बोर्ड की बैठक में वह शामिल नहीं हो पाए और उसके बाद वह लंदन के लिए अपने कार्यक्रम में चले गए थे अब वह आए हैं और कल की घोषणा पार्टी के तरफ से राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर की जाएगी