एटीएम काटने वाले गिरोह का इनामी मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास जिला की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम काटने वाले गिरोह के इनामी मास्टरमाइंड को आज गिरफ्तार किया है।
रोहतास एसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि हरियाणा के इनामी लतीफ उर्फ लड्डू एटीएम काटने वाला मास्टरमाइंड को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है एवं पुलिस का अगली करवाई जारी है। एसपी ने कहा कि रोहतास जिला के रोहतास थाना अंतर्गत अकबरपुर में पिछले माह स्टेट बैंक का एटीएम काटकर 24 लाख 59 हजार कैश चोरी करने के मामले में रोहतास पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी जो एटीएम काटने का मास्टरमाइंड है उसे गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से एटीएम के बॉक्स भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2022 को रोहतास जिला के अकबरपुर बाजार से स्टेट बैंक का एटीएम काटकर राशि ले भागा था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। रोहतास पुलिस में एक टीम गठित कर इस पर जांच शुरू की तो यह सफलता हाथ लगी है। एसपी आशीष भारती ने कहा कि इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार तथा कैश को बरामद हेतु छापामारी जारी है। गिरफ्तार अपराधी पर हरियाणा सरकार ने इनाम भी घोषित किया है जिसे रोहतास पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।