खरीफ महाअभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
सोमवार को रामगढ़वा प्रखंड स्थित ई किसान भवन में खरीफ महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया! कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कांता देवी, अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार, उप प्रमुख अरविंद पांडे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया! कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीओ ने बताया कि रासायनिक खाद के लगातार प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है! कृषि बिहार के धर्मेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को ईकेवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के बाद कही, कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान के बीज उपलब्ध है! वही बाढ़ से अनुकूल बीज भी उपलब्ध है! मौके पर विधायक प्रतिनिधि झुनू पांडे, जिला परिषद 5 पति बबलू सिंह एवं 4 के कमरूद्दीन मियां, प्रखंड राजद युवा अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व मुखिया संजय पांडे, कृषि कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार, कृषि सलाहकार राकेश कुमार, अमरेश सिंह, मनीष कुमार,किसान नारद यादव, बलराम सिंह, अब्बास मियां, आनंद ओझा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे!