ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरसीपी सिंह को क्यों नहीं दिया राज्यसभा का टिकट? नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

पटना: बिहार राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में आरसीपी सिंह का पत्ता साफ होने के बाद नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने दावा किया कि पार्टी ने आरसीपी सिंह को सबकुछ दिया। उन्हें दो बार राज्यसभा भी भेजा, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया।
दरअसल, सोमवार को सीएम नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरसीपी सिंह को लेकर कहा कि उन्हें लेकर कोई विवाद नहीं है। हमने यह फैसला बहुत सोच समझकर किया है। आरसीपी सिंह ने लंबे समय तक हमारे साथ काम किया है। पार्टी ने भी उन्हें सबकुछ दिया है। उन्हें दो बार राज्यसभा भेजा, उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। आरसीपी सिंह के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी तो उनका कार्यकाल है न। अभी इस्तीफे की बात कहां से आ गई। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए में सब ठीक है, चिंता मत कीजिए। बता दें कि एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के बाद मीडिया से मुखातिब थे नीतीश कुमार और उन्होंने आरसीपी सिंह से जुड़े सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पार्टी संगठन में आरसीपी की भूमिका पर कहा कि इस पर फैसला लेंगे। बता दें कि सोमवार को बिहार राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवारों ने बिहार विधानसभा में नॉमिनेशन कर दिया है। इस मौके पर बीजेपी और जदयू के कई नेता विधानसभा पहुंचे थे। जदयू उम्मीदवार खीरू महतो के नामांकन के दौरान सीएम नीतीश कुमार के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी विधानसभा पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.