ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधुबनी में आइओसीएल के अधिकारियों ने दामोदरपुर पहुंच की गैस सिलेंडर विस्फोट की जांच

बेनीपट्टी। इंडियन ऑयल कॉपरेशन, बरौनी के विक्रय अधिकारी सरफराज सैफी एवं सुरक्षा पदाधिकारी विशाल तिवारी ने बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर विस्फोट के घटना की जांच की। आईओसीएल की टीम ने पीड़ित स्वजनों से मिलकर घटना पर दुख प्रकट करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जांच की। चुल्हा, रेगुलेटर, सिलेंडर, रसोई घर एवं गैस सिलेंडर का नम्बर व विस्फोट हुए गैस सिलेंडर के अवशेष भाग की जांच की गई। पदाधिकारियों की टीम ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कोड के हिसाब से विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी। दामोदरपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार झा सहित पीड़ित स्वजनों ने आईओसीएल जांच टीम के समक्ष गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल व मृत लोगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया ने जांच पदाधिकारी से सरकारी नौकरी एवं आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की। बता दें कि बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपर गांव में बीते रविवार को गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झूलसकर जख्मी हो गएं। अब तक इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो चुकी है। गैस विस्फोट की घटना में दो घर सहित छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद दामोदरपुर गांव में मातम छाया हुआ है।

पीड़ित स्वजनों से मिले बीडीओ 

बेनीपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने दामोदरपुर गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल व मृतक के स्वजनों से मिलकर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि जितनी सरकारी सुविधा होगी, पात्रता के आलोक में उपलब्ध कराई जाएगी। अग्नि पीड़ित व मृतकाें के स्वजनों को पीएम आवास के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी। दामोदरपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक दर्जन लोग जख्मी व दो लोगों की मौत की घटना हृदय विदारक है। बीडीओ ने मृतका रिंकी देवी के पति संजय कुमार झा व बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर दामोदरपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य आशुतोष कुमार झा, सुधीर कुमार मिश्र, कालीशचन्द्र झा कन्हैया, आवास सहायक सुनील कुमार सुमन, पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.