ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, भगवा टोपी पहने आए नजर

हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनको प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर  नितिन पटेल के अलावा बाकी कोई सीनियर लीडर मौजूद नहीं दिखाई दिया। बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने आज दुर्गा पूजा की। वह गऊ पूजा करने भी गए थे। उन्होंने आज ही  स्वामीनारायण गुरु मंदिर में भी पूजा की।

भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने गुरुवार को ट्वीट कर पीएम मोदी का गुनगान किया। ट्वीट कर हार्दिक पटेल ने लिखा कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।  गुजरात पार्टी के अध्यक्ष सीआर पाटिल पाटीदार नेता को भाजपा में शामिल करेंगे।  भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि हार्दिक पटेल ने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद पटेल ने कहा था कि यह एक तथ्य है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में पाटीदार आरक्षण आंदोलन (उनके नेतृत्व में) के कारण कांग्रेस को काफी फायदा हुआ था। हालांकि मुझे कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद भी मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। मुझे पार्टी की प्रमुख बैठकों में भी आमंत्रित नहीं किया गया था।  पिछले तीन वर्षों के दौरान कभी भी मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था नहीं की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.