ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुम्हरार में चला राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान

पटना। राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान कुम्हरार सगुन कम्युनिटी हॉल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय
प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध मेहता जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सदस्यता अभियान का शुरुआत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री उदय नारायण चौधरी सदस्यता अभियान की उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का आप सदस्य क्यों बनना चाहते हैं इस पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया कि सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष जो राष्ट्रीय जनता दल का सिद्धांत है और लालू प्रसाद के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और साथ-साथ तेजस्वी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए मजबूत करने के लिए एवं फिरका परस्त ताकतों से लड़ने के लिए राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य आप बने।आज संविधान खतरे में पड़ता जा रहा है आज देश और राज्य की आवश्यकता है कि राष्ट्रीय जनता दल के अधिक से अधिक व्यक्ति इसका सदस्य बने एवं सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंके। माननीय चौधरी जी ने अपने कर कमलों द्वारा सदस्यता रसीद काटकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनाकर अभियान का शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व निगम पार्षद प्रदीप मेहता ने की। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से कुमहरार के गांव के सरदार श्री रविंद्र मेहता, चंद्रदीप मेहता, राजद नेता उमेश यादव, युवा राजद नेता अजीत सिंह कुशवाहा एवं संतोष मेहता, विनाय कुमार यादव, डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर, महिला नेत्री शकुंतला प्रजापति, वासुदेव पंकज शशि मेहता, गुड्डू मेहता ,शंकर मेहता, दीपक मेहता, कैलाश यादव बबलू यादव पवन कुमार संजय कुमार, राजकिशोर यादव, शशी मेहता इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्य बने और प्रमुख साथी में सदस्यता अभियान का बुक लेकर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.