ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार एमएलसी चुनाव : निर्विरोध चुने गये सभी सात प्रत्याशी, समर्थकों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

पटना: बिहार एमएलसी चुनाव में सभी सात प्रत्याशियों हरि सहनी, अनिल शर्मा, कारी शोएब, आफाक आलाम, रविंद्र सिंह, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सभी नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को सोमवार को सर्टिफिकेट दिया गया।
इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे कई नेता मौजूद रहे। इस मौके समर्थकों ने अपने नेता को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दालिख किये गये सातों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये जिसके बाद सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
सोमवार को सभी सातों उम्मीदवारों को निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा गया। इन सातों में राजद से 3 उम्मीदवार हैं। अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब राजद से उम्मीदवार हैं। जबकि जेडीयू से 2 आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवार हैं। वही बीजेपी से 2 हरि सहनी और अनिल शर्मा बीजेपी के प्रत्याशी हैं ये सभी सातों आज निर्विरोध चुन लिए गये हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 22 जुलाई से अगले छह साल के लिए मान्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.