ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सात सूत्री मांगों को लेकर जोहरी बाजार से कलेक्ट्रेट हाजीपुर तक विरोध मार्च निकाला

हाजीपुर नगर के गंडक पुल रोड जोहरी बाजार को जल टापू जिंदगी से नगर वासियों को मुक्ति दिलाने ,जोहरी बाजार से महुआ चौक तक दोनों तरफ से पक्का नाली ,सड़क जीर्णोद्धार एवं वन वे ट्रैफिक की मांग को लेकर आज डॉ अजीत कुमार सचिव स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान बिहार,राजीव रंजन सिंह कुशवाहा उर्फ चंदन जी ,आनंद कुमार कंचन ,अभिषेक कुमार सिंह एवं अंकित कुमार के नेतृत्व में जोहरी बाजार से कलेक्ट्रेट हाजीपुर तक विरोध मार्च निकालकर एक प्रतिनिधिमंडल अरुण कुमार अनुमंडल अधिकारी हाजीपुर से भेंट कर अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यह मांग किया गया कि जहां आज पूरा देश अमृत महोत्सव मना रही है। वहीं अनेक कारणों से गौरवान्वित गंडक पुल रोड जोहरी बाजार वार्ड नंबर 8 ,9 एवं 19 में महज हजार बारह सौ मिटर नाली नहीं होने के कारण जल जवाब से लोगों का जीवन तबाह हो जातता है ।प्रत्येक वर्ष 4 से 5 महीना जल का भीषण जवाब रहता है ।जिसके कारण जोहरी बाजार और एसडीओ रोड का मध्य भाग जल टापू बन जाता है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि 7 से 8000 आबादी वाले जोहरी बाजार गंडक पुल रोड, सांची पट्टी ,तंगौल ,अंदर किला, बागमाली , विवेकानंद कॉलोनी में लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। जल जमाव के कारण स्कूल, कॉलेज ,अस्पताल होटल ,लघु एवं कुटीर उद्योग इकाइया ,मवेशी अस्पताल सरकारी निजी कार्यालय, सैकड़ों आवासीय मकान के अलावे झुग्गी झोपड़ी में जीवन गुजर-बसर करने वाले लोगों का जलजमाव के कारण जीवन तबाह हो जाता है ।वही छोटे मोटे व्यवसाय करने वाले किसान के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो जाती है ।यही नहीं जलजमाव के महीना 2 महीने के बाद पानी सड़ने से दुर्गंध- बदबू और बीमारी का भी प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके कारण लोग इन क्षेत्रों से पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।
विरोध मार्च महुआ चौक से निकलकर जोहरी बाजार ,पुरानी गंडक पुल रोड होते हुए ,त्रिमूर्ति चौक, गांधी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट में जाकर एक सभा में तब्दील हो गई।
सभा की अध्यक्षता डॉ अजीत कुमार ने किया ।जबकि संचालन राजीव रंजन सिंह कुशवाहा उर्फ चंदन जी एवं आनंद कुमार कंचन ने संयुक्त रूप से किया ।
विरोध मार्च में डॉ अजीत कुमार ,राजीव रंजन सिंह कुशवाहा उर्फ चंदन जी‌ ,आनंद कुमार उर्फ कंचन, आनंद बिहारी अधिवक्ता , आशुतोष बिहारी ,अभिषेक कुमार सिंह ,अब्दुल सलाम , रमेश प्रसाद ,अंकित कुमार सिंह, प्रो अरुण कुमार सिंह ,नन्हे बाबू , सुमित राज शिकारी ,मनोज कुमार , आर्या आनंद उर्फ गोलू सिंह , नूर आलम , मकसुद आलम ,अंशु राज , बसंत कुमार , अजय कुमार , ठाकुर अभिमन्यु कुमार, नीरज कुमार ,मृत्युंजय कुमार , सरोज कुमार, अभिषेक आनंद , प्रकाश कुमार ,रविंद्र कुमार सिंह , सुमित कुमार नूर आलम एवं महेश पासवान ने प्रतिरोध मार्च में भाग लिया और प्रशासन की लापरवाही के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हाजीपुर शहर की सूरत बिगाड़ने के लिए प्रशासन को दोषी ठहराते हुए ।आक्रोश व्यक्त किया।
अनुमंडल अधिकारी अरुण कुमार से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने जोहरी बाजार गंडक पुल रोड जोहरी बाजार हाजीपुर से जल निकासी हेतु नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की। जिससे कि लोगों की जल टापू जिंदगी से मुक्ति मिल सके। इसके अलावे जोहरी बाजार चौक से महुआ चौक तक नाली निर्माण एवं सड़कों के जीर्णोद्धार करा कर, जाम से मुक्ति के लिए वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था अविलंब लागू करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग किया गया कि त्रिमूर्ति चौक , एसडीओ रोड होकर जी ए इंटर स्कूल हाजीपुर तक पक्की सड़क और नाले का निर्माण कराया जाए। बरसात के पूर्व हाजीपुर शहर के शाही कॉलोनी, पोखरा मोहल्ला , एसडीओ रोड अंदर किला ,मुफ्ती मोहल्ला, जढुआ उमेश सिनेमा रोड नवीन सिनेमा रोड ,रामवालक चौक वगैरह जगहो पर नमामि गंगे योजना के तहत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा गड्ढा कर सड़को को इतना क्षतिग्रस्त कर दिया गया है कि एंबुलेंस वाहन का आना जाना, बच्चों और बुजुर्गों का साहस घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है ।इस सब की मरम्मत कार्य बरसात से पूर्व किया जाए ,नहीं तो इसके खिलाफ जनता सड़क पर जनता उतरेगी और प्रशासन का घेराव करेगी। जाम नाले की बुरा ही साफ सफाई एवं मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु फागिंग मशीन द्वारा कीटनाशक दवा के छिड़काव करने का भी अनुमंडल अधिकारी से अनुरोध किया गया।
प्रतिनिधि मंडल के वार्तालाप में अरुण कुमार अनुमंडल अधिकारी हाजीपुर ने लोगो मांग को जायज ठहराते हुए। इस पर अभिलंब कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।खासकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में लापरवाही बरतने बालों पर करवाए करने का भी आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.