इंदिरा आवास में मुखिया का धांधली।
पुनपुन/ पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में गिहरी मुसहरी के गुदरी मांझी और सत्येंद्र चौधरी बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के जनता दरबार में पहुंचकर प्रधानमंत्री इंदिरा आवास में मुखिया के कहने पर दूसरे व्यक्ति को ₹10000 रिश्वत लेने का शिकायत लेकर पहुंचे जहां माननीय मंत्री महोदय द्वारा पुनपुन प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच कर दोषी व्यक्ति पर एफ. आई. आर करने का आदेश दिए। इसके आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी जांच करने गुदरी मांझी और सत्येंद्र चौधरी के घर पहुंचे। जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एक व्यक्ति को दिमागी हालत ठीक न बताकर शिकायत को खारिज कर दिए। हमारे संवाददाता का कहना है कि माननीय मंत्री महोदय जब उस व्यक्ति का फरियाद सुन रहे थे तो उन्हें ऐसा अनुभव नहीं हुआ परंतु पुनपुन प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय को वह व्यक्ति लगभग पागल दिख रहे थे अर्थात पुनपुन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर बन गए हैं।