ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीयू गेट पर धरना देकर बोले पप्पू यादव, फौज के खौफ से चाइना हो या रूस सब डरते रहे, अब उसी सेना में संविदा-देश से खिलवाड़

पटना: अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य बिगाड़ने वाली योजना है। अग्निवीर के साथ इस तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी इस अग्निवीर योजना के खिलाफ राजभवन मार्च और भूख हड़ताल करेगी। जीवन के अनमोल चार साल देने वाले ये युवा आखिर जाएंगे कहां। यह सवाल उठाए पप्पू यादव ने।
पीयू गेट पर जाप छात्र परिषद के द्वारा आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हर भारतीय युवाओं का सपना सेना में योगदान कर देश पर सर्वस्व न्योछावर होने का होता है। ऐसे में उनके ही भविष्य व सुरक्षा के साथ खेला जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार सेना का निजीकरण कर रही हैं। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी योजना का जाप विरोध करेगी। चार साल रोजगार देना युवाओं के साथ क्रूर मजाक हैं। भाजपा किसान और नौजवान विरोधी हैं। आंदोलन में शामिल युवाओं पर मुकदमा कर प्रताड़ित किया जा रहा हैं।
जाप छात्र परिषद द्वारा आयोजित धरने को प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव, राजेश पप्पू, प्रवक्ता अभिजीत सिंह, पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव, टिंकू यादव, छात्र परिषद अध्यक्ष रौशन शर्मा, आजाद चांद और मनीष यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.