ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी का राजभवन मार्च आज, महागठबंधन के सभी माननीय शामिल होंगे

पटना: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विपक्षी दल केंद्र पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी यादव इस योजना के खिलाफ कल राजभवन तक मार्च करेंगे। कल सुबह 9 बजे तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक बिहार विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे।
वहां तेजस्वी महागठबंधन की तरफ से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौपेंगे। इस मार्च के हंगामेदार होने की आशंका है। इस योजना को लेकर बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले दिनों छात्रों ने उग्र आंदोलन किया। खासकर बिहार में इसका व्यापक असर देखने को मिला।
इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों और अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों पर हमले भी हुए। इस स्कीम के विरोध में छात्र संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी सरकार द्वारा बिना सोचे समझे लाई गयी योजनाएं टेकऑफ से पहले ही क्रेश हो जाती हैं। इस योजना को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से 20 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा था कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में संशय की स्थिति है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह स्थिति खत्म करने के लिए जवाब देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.