आनॅलाइन वार्षिक मूल्यांकन पद्धति से होग सभी अभियंताओं का वार्षिक कार्य मूल्यांकन : अशोक
भवन निर्माण विभाग में आनलाइन वार्षिक कार्य मूल्यांकन पद्धति का शुभारंभ
सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अभियंताओं के लिए विभागीय सीम का वितरण
पटना/कार्यालय संवाददाता। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग में आनलाइन वार्षिक कार्य मूल्यांकन पद्धति पीएआर का शुभारंम्भ बुधवार को हुआ। इसके अलावा सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अभियंताओं के लिए विभागीय सीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भवन निर्माण विभाग में उत्कृष्ट कोटि के भवनों के निर्माण, उनके गुणवत्ता पूर्ण रख-रखाव के साथ विभाग के कार्य-कलाप को ऑनलाइन डिजिटल पेपर लेस तरीके से करने पर भी प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि आनॅलाइन वार्षिक कार्य मूल्यांकन पद्धति ई पीएनआर कनीय अभियंता एवं वरीय सभी अभियंताओं का वार्षिक कार्य मूल्यांकन ऑनलाईन पद्धति से स्पैरो के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है । ई पीएनआर स्पैरो का विकास एनआईसी के द्वारा किया गया है । संबंधित अभियंता द्वारा अपना आत्म मूल्यांकन भरे जाने के बाद उनका एपीएआर स्वतः उनके प्रतिवेदन पदाधिकारी को चला जायेगा। पुनः प्रतिवेदन पदाधिकारी के द्वारा कार्य मूल्यांकन अंकित करने के बाद एपीएआर पुनर्विलोकन पदाधिकारी को चला जायेगा। तत्पश्चात एपीएआर स्वीकार करने वाले पदाधिकारी के पास ऑनलाईन भेजा जायेगा। अभियंताओं के द्वारा किये गये कार्यो तथा उनकी गुणवत्ता का मूल्यांकन 1 से 10 स्केल पर किया जायेगा।इस प्रणाली के लागू होने से विभाग के अभियंताओं का वार्षिक कार्य मूल्यांकन ऑनलाईन पद्धति से ससमय हो जायेगा तथा उनकी कार्य संस्कृति में सुधार होगा ।