अमित बने जदयू के महासचिव
पटना/का.सं.। जदयू पटना महानगर के अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल ने पार्टी के जुझारू नेता सेवादल के अध्यक्ष रहे अमित कुमार को पटना महानगर जदयू संगठन का महासचिव मनोनीत किया है। महानगर जदयू अध्यक्ष ने श्री कुमार से अपेक्षा की है कि वे संगठन की मजबूती के लिए काम कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।