ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोजपा रामविलास ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन : चिराग

पटना/कार्यालय संवाददाता।लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने एनडीए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम समर्थन करने का फैसला लिया। श्री पासवान ने कहा कि दोनों पक्षों के उम्मीदवार के नाम आने पर पार्टी विचार करने की बात कही थी। दोनों उम्मीदवारों में एनडीए के उम्मीदवार जो आदिवासी समुदाय की विद्वान है, जो राजपाल के पद भी रह चुकि है। लोजपा(रा) सिद्धांत के अनुसार आदिवासी, उसके बाद महिला भारत के सर्वोच्च कुर्सी पर आसीन हो, यह पार्टी का विचार है। हमारे पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण स्व रामविलास पासवान ने हमेशा दबे-कुचले समाज को राष्ट्र के मुख्य धारा में जुड़ने का अनावरत संघर्ष करते रहे है। पार्टी उनके नीतियों पर आज भी चल रही है। एनडीए का फैसला राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयनपर अहम फैसला है। इसलिए हमारी पार्टी एनडीए के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती है।
हमारी पार्टी ने हमेशा नीतियों के आधार पर समर्थन एवं विरोध करने का फैसला लेती है। हम नीतीश कुमार का विरोध करते है लेकिन हमारी पार्टी शराबबंदी और जनगणना के सवाल पर उनका समर्थन भी किये। हमारी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू से आग्रह करती है कि एनडीए राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। श्री पासवान ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी करोड़ों भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, वरिष्ठ नेता डॉ सत्यानन्द शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, पूर्व विधायक व राश्ट्रीय महासचिव अच्चुतानन्द सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सिमांत मृणाल पासवान, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह, प्रो विनीत सिंह, दिनेश पासवान, निशांत मिश्रा, ओम प्रकाश भारती समेत अन्य नेतागण शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.