ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उद्धव की पीठ में अपनों ने ही घोंपा खंजर, चिराग पासवान को याद आया अपनों का धोखा

पटना: महाराष्ट्र में शिवसेना के बगावत को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खुद को उनका ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पासवान ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को दबाने का काम कर रही है। चिराग पासवान आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने हाजीपुर पहुंचे थे। चिराग पासवान ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को गिराने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज उद्धव ठाकरे के साथ जो हो रहा है, वही मेरे साथ भी हुआ था, जब मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने का काम करवाया गया था। चिराग पासवान ने कहा कि कर्नाटक में जेडीएस को तोड़कर बीजेपी ने सरकार बनायी, मणिपुर, मध्यप्रदेश की चुनी हुई कमलनाथ सरकार को गिराकर बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली। अब महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज एकनाथ शिंदे शिवसेना और ठाकरे परिवार की वजह से हैं। आज उन्हीं लोगों ने ही पार्टी और नेतृत्व को धोखा और चैलेंज देने का काम किया है। जब अपने लोग आपका साथ छोड़ने लगे तो तीसरा तो रोटी सेंकने का काम करेगा ही और मौके का फायदा उठाएगा ही। और इस काम को बीजेपी ने बखूबी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.