ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में पांच हजार की जगह 69 सौ सीटों पर होगी वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ने की आजादी

पटना: बिहार बोर्ड ने 32 स्कूलों में वोकेशनल सब्जेक्ट की घोषणा कर दी है। इंटरमीडियट में नामांकन कराने वाले छात्रों को इन विषयों का चयन करना होगा। फिलहाल वोकेशनल कोर्स छठे विषय के तौर पर शामिल किए गए हैं। तय किया गया कि हर स्कूल में दो-दो ट्रेड की पढ़ाई होगी। हर ट्रेड में 25-25 सीटें अनिवार्य किया गया है। अब इन स्कूलों में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को छठे विषय के तौर एक ट्रेड लेना अनिवार्य होगा। इसकी वजह से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना शुरू कर देंगे। जिससे बेरोजगारी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
बिहार बोर्ड के अनुसार फिलहाल राज्यभर के 90 स्कूलों में व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई होती है। इसमें 90 स्कूलों में तीन-तीन ट्रेड में 25-25 सीटें हैं। ऐसे स्कूलों की तादात पटना जिले में सबसे ज्यादा 13 हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर और भागलपुर में पांच, दरभंगा में चार, नालंदा सीवान-सासाराम में तीन, सारण, भोजपुर और कटिहार में दो-दो स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने स्कूलवार वोकेशनल कोर्स की सूची अलग से जारी कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड ने पहली बार बोर्ड ने वोकेशनल कोर्स के स्कूल और कॉलेजों की सूची अलग से जारी की है। इस बार सभी कोर्स मिलाकर 69 सौ सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। अभी तक पांच हजार सीटें ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.