ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अग्निपथ स्कीम को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना, सोमवार को बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह

पटना: अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा है। कन्हैया ने अग्निपथ स्कीम को देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून सब फेल हैं। फिर पीएम ऐसी घोषणा के बाद वास्कोडिगामा की तरह विश्व भ्रमण पर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र की भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ा था, उसी तरह अग्निपथ स्कीम को भी देर सबेर वापस लेना पड़ेगा। कन्हैया ने कहा कि एक ओर जहां तीनों सेनाओं के प्रमुख स्कीम के फायदे गिना रहे हैं वहीं दूसरी ओर सेना के भीतर से लोग इस स्कीम का विरोध जता रहे हैं।
इस योजना के बाद से सेना में स्थाई भर्तियां खत्म कर दी गई हैं, यह बात सरकार नहीं बता रही है। सरकार ने सेना में सुधार के नाम पर स्थाई भर्तियों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज अगर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत होते तो वह भी खुलकर इस अग्निवीर योजना का विरोध करते। कांग्रेस सेना में सुधार की पक्षधर है। मगर सुधार के नाम पर देश सेवा की भावना रखने वालों के सपनों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना धरातल पर आई नहीं है और उसमें दो सुधार हो चुके हैं। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस देश के युवाओं के संघर्ष में उनके साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। उन्होंने युवाओं से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने की अपील की। कन्हैया कुमार ने घोषणा की कि बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को कांग्रेस अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सत्याग्रह करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.