ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास का घेराव, मकान तोड़ने के प्रशासन के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पटना स्थित आवास के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इनका कहना है कि पटना प्रशासन ने राजीव नगर के नेपाली नगर में 3 दर्जन से ज्यादा मकान को तोड़ने का आदेश जारी किया है। लिहाजा जबतक सरकारी आदेश वापस नहीं लिए जाएंगे, तबतक हम लोग उनके एक घर का घेराव करते रहेंगे। पटना के राजीवनगर में आवास बोर्ड की भूमि पर बनाए गए लगभग 70 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां लगभग 20 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पटना उच्च न्यायालय के जजों के लिए आवास बनाया जाना है। सदर अंचलाधिकारी की ओर से 70 लोगों को नोटिस भेजा गया है। यह इलाका राजीव नगर थाने और कर्पूरी भवन के पीछे वाला इलाका है। इससे पहले नेपाली नगर के घुड़दौड़ रोड में सीआईएसएफ के कैंप कार्यालय, सीबीएसई के लिए भूमि अधिग्रहित की गई थी। इस दौरान इस इलाके में स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच हंगामा हुआ था। आवास का घेराव करने आए ऋतु सिंह बताती है कि हम लोग गांव से जमीन बेचकर पटना में नेपाली नगर में जमीन खरीदे घर बनाया और आज सरकार हमारे घर को तोड़ना चाहती है, जो हम कहीं भी नहीं होने देंगे। वहीं नेपाली नगर से आए रिंकू सिंह ने कहा कि शुरू में ही सरकार अगर हम लोगों को रोक देती तो फिर हम लोग घर क्यों बनाते। बिजली का कनेक्शन दिया गया. पानी का कनेक्शन दिया गया। नगर निगम का रसीद काट रहा है। वहां पर लगातार घर बन रहे हैं। बावजूद इसके हम लोगों के घर को तोड़ने का आदेश दिया गया है, जो गलत है।इसको लेकर हम उपमुख्यमंत्री से मिलने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.