ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री नीतीश ने गांधी सेतु के पश्चिमी एवं पूर्वी लेन, जे०पी० गंगा पथ तथा अटल पथ का किया निरीक्षण

पटना: सीएम नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से गांधी सेतु के पश्चिमी एवं पूर्वी लेन, जे0पी0 गंगा पथ तथा अटल पथ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कुम्हरार में निर्माणाधीन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सचिव भवन निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवन के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण हो जायेगा।
यह जी प्लस फाइव स्ट्रक्चर है। यहाॅ 3 ब्लॉक होंगे 64 परीक्षा हॉल होंगे। भवन में आधुनिक सुविधायें होंगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह ऐसा परीक्षा भवन होगा, जहाँ एक साथ 25 हजार छात्र परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही परीक्षा में होनेवाली गड़बड़ियों पर भी नियंत्रण होगा और परीक्षाओं का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। यह जी प्लस फाइव स्ट्रक्चर है। यहाॅ 3 ब्लॉक होंगे 64 परीक्षा हॉल होंगे। भवन में आधुनिक सुविधायें होंगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह ऐसा परीक्षा भवन होगा, जहाँ एक साथ 25 हजार छात्र परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही परीक्षा में होनेवाली गड़बड़ियों पर भी नियंत्रण होगा और परीक्षाओं का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि काम की गुणवता को ध्यान में रखते हुये तेजी से कार्य पूर्ण करें ताकि अगले वर्ष से होनेवाली परीक्षायें यहीं आयोजित हो। परीक्षा भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यहाॅ एक साथ परीक्षा हो सकेगी, इससे परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत होगी। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.