ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों में सकारात्मक सोच की प्रवृत्ति डालें अभिभावक। नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता जरूरी.. उपमुख्यमंत्री

पटना अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर स्थानीय बुद्धा कॉलोनी में हितैषी हैप्पीनेस होम के तत्वावधान में “स्वास्थ्य और मानवीय संकटों में मादक पदार्थ चुनौतियों का समाधान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। हितैषी हैप्पीनेस होम के 15 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता जरूरी है।
मादक पदार्थ के सेवन की सबसे बड़ी हानि स्वास्थ्य की हानि है। उन्होंने कहा कि इससे शरीर के कई अंगों पर एक साथ विपरीत असर पड़ता है। खास तौर पर इससे मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के साथ यथासंभव समय दें और उनमें सकारात्मक सोच की प्रवृत्ति डालें।
उन्होंने कहा कि 2016 से बिहार में शराबबंदी लागू है। इसके बाद अन्य नशा जैसे स्मैक, गांजा आदि का प्रचलन बढ़ा है और इसकी रोकथाम के प्रयास तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में नशा का सेवन कम है, फिर भी युवाओं और किशोरों में यह तेजी से फैल रहा है। इसके रोकथाम के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही हैं। बिहार सरकार ने नशा मुक्ति के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान को भी संचालित किया है। कोटपा जैसे कानून के माध्यम से इसकी रोकथाम के कारगर प्रयास सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामूहिक भागीदारी से हम इस सामाजिक कुरीति को दूर करने में कामयाब हो सकते हैं।
हितैषी हैप्पीनेस होम के 15 स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन राज्य को नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लेने का दिन है।नशा मुक्त समाज बनाना हम सबकी सामाजिक जवाबदेही है। इस दिशा में हितैषी हैप्पीनेस होम अपने सामाजिक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा रहा है। हितेषी संस्थान द्वारा नशा मुक्ति के उपचार और समग्र चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त केंद्रों को संचालित किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज को मिल रहा है। युवा हमारे भविष्य हैं। हमें युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारना है।
इस मौके पर हितैषी हैप्पीनेस होम के निदेशक डॉ० विवेक विशाल, बरेली हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ० सी. एस. शर्मा, मनोचिकित्सक डॉ० बिंदा सिंह, आईजीआईएमएस के डॉ० राजेश सहित हितैषी हैप्पीनेस होम के सहयोगी कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.