ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अग्निपथ पर भाजपा- जेडीयू की तकरार: पटना पहुंचे धर्मेन्द्र प्रधान, सीएम नीतीश से की मुलाकात

पटना: अग्‍न‍िपथ स्‍कीम को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। लगातार दूसरे दिन इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा में हंगामा होता रहा। इस बीच, एनडीए के घटन दल जेडीयू और बीजेपी के बीच की कड़वाहट आज सदन के अंदर भी दिखीं। दरअसल, आज सदन की कार्यवाही के सेकेंड हॉफ में जेडीयू के विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में ऐसे में कई तरह के सवाल उठने लगे। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि धमेंद्र प्रधान बीजेपी और जदयू के बीच की खायी को पाटने की कोशिश हुई। सीएम नीतीश से धमेंद्र प्रधान कई मुद्दों पर चर्चा की। हालाकि जेडीयू की तरफ से इस मुलाकात पर कोई बयान नहीं आया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की बिहार बीजेपी के नेताओं से भी इन सब मुद्दे पर वह विचार विमर्श कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बिहार दौरा निश्चित तौर पर एनडीए गठबंधन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। केंद्र की सेना भर्ती के लिए आई अग्निपथ योजना से खटास बढ़ गई है। दरअसल, मंगलवार को दोपहर दो बजे जेडीयू की ओर से सिर्फ सुनील कुमार और मंत्री शीला मंडल सदन पहुंचे थे। लेकिन कुछ देर में ही ये दोनों भी सदन से बाहर निकल गए। जेडीयू के सभी विधायक मुख्य सचेतक श्रवण कुमार के विधानसभा स्‍थि‍त दफ्तर में बैठे हुए थे। ऐसे में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि क्या जदयू भी अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का साथ दे रहा है? हालांकि बाद में लेसी सिंह ने इस पर सफाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.