ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में घंटे भर में खत्‍म हो जाएगी जलजमाव की समस्‍या, सिर्फ टोल फ्री हेल्‍पलाइन नंबर पर करना होगा फोन

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडकपन तो घुल गया, लेकिन दूसरी समस्‍याएं भी पैदा हो गईं। इन्‍हीं में से एक जलजमाव की समस्‍या है। बुधवार को भी कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। जलजमाव की समस्‍या से निपटने के लिए पटना नगर निगम ने क्विक रिस्‍पांस टीम बनाई है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जलजमाव की सूचना देने के एक घंटे के अंदर जलजमाव की समस्‍या को दूर करने का दावा किया गया है। नगर निगम ने पटना वासियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। पटना में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। बुधवार को बारिश हुई और विधानसभा परिसर में जलजमाव हो गया, लेकिन बस कुछ ही मिनटों में नगर निगम द्वारा पानी को निकाल लिया गया। इसी तरीके से पूरे पटना के लिए टीम बनाई गई है। पटना के 75 वार्ड को 19 जोन में बांटा गया है। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि इस बार जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। 19 जोन में 19 क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर 155304 पर फोन करके आप जलजमाव से निजात पा सकते हैं। बता दें कि अगर आपके इलाके में जलजमाव की समस्‍या है तो आप नगर निगम की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के 1 घंटे के अंदर संबंधित जगह से पानी निकाल दिया जाएगा और आपको परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही साथ नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी नजर बनाए हुए है। नगर निगम के कंट्रोल रूम में तमाम संप हाउस पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। साथ ही वहां फोन भी है। अगर कोई भी जलजमाव से परेशान है तो वह फोन करके अपनी समस्या बता सकता है। क्विक रिस्पांस टीम तुरंत उस इलाके में जाएगी और टीम की मदद से वहां से पानी निकाल दिया जाएगा। एक घंटे के अंदर जलजमाव से निजात मिल जाएगा। साल 2019 की तरह लोगों को कई दिनों तक घर में जलजमाव के बीच नहीं रुकना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.