ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में हुआ काव्य प्रतियोगिता का आयोजन

पटना के बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सिन्हा लाइब्रेडी रोड) में साहित्यिक तथा सामाजिक संस्था थॉट्स न इंक तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संयुक्त तत्वाधान में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के बुद्धिजीवियो, साहित्यप्रेमी युवाओं तथा कायस्थवंशी चिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का उद्घाटन जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री श्यामजी सहाय, विशिष्ट अतिथि मनीष वर्मा जो कि एक प्रसिद्द लेखक है, कवियत्री तथा चिंतक श्वेता गजल ने उपस्थित थे। प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों से आए साहित्यानुरागी युवाओं ने “अनेकता में एकता ” नामक विषय पर स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि एवं लेखक समीर परिमल, श्वेता सुरभि और अविनाश सिन्हा थे।

कार्यक्रम के संयोजक थॉट्स न इंक के संस्थापक अभिषेक शंकर और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के युवा अध्यक्ष पियूष श्रीवास्तव ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन
सुश्री अदिति सिन्हा एवं सुश्री रश्मि सिन्हा ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.