जदयू पार्टी के प्रति समर्पित शैलेंद्र कुमार।
बिहार के पटना जिला के निवासी श्री शैलेंद्र कुमार दिल्ली जदयू पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिस प्रकार शैलेंद्र कुमार पर जो भरोसा जताया उस पर खरे उतरे क्योंकि जिस प्रकार दिल्ली के विभिन्न विधानसभाओं:- लक्ष्मी नगर, ओखला, बुराड़ी, किराड़ी, नरेला इत्यादि क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा कर दिल्ली में जदयू का जनाधार बढ़ाएं ताकि आने वाले समय में चुनाव में जदयू का परचम दिल्ली में लहरा सके। साथ ही शैलेंद्र कुमार वहां के लोगों का छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर निरंतर तत्पर रहा करते हैं जिसके कारण वहां के जनता ने उन्हें अपने जात का नहीं बल्कि जमात का नेता कहने लगे। हमारे संवाददाता को उन्होंने बताया कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। साथ ही जो कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित है पार्टी के लिए अपना बहुमूल्य समय दिए वैसे व्यक्ति को हमारे नेता माननीय श्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लल्लन सिंह सम्मान देने का काम करते है।