ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री नितिन नवीन ने सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रधानध्यापकों के साथ की वर्चुअल बैठक

15 अगस्त को स्कूलों में धूमधाम से मनाने की अपील

पटना: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज पटना के सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रधानध्यापको के साथ वर्चुअल बैठक कर आगामी 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्कूलों में धूमधाम से मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को छात्रों के बीच उत्सव के रूप में मनाने के लिए आवश्यक माहौल तैयार करने का आग्रह किया।

अपने संबोधन में मंत्री नितिन नवीन ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के साथ देश का हर नागरिक जुड़े, स्कूलों में जहां बच्चे पढ़ते है, वो ही भविष्य का भारत है इसीलिए उन बच्चों के बीच ये कार्यक्रम उत्सव के रूप में जाये, सभी स्कूलों में तिरंगे को फहराने के साथ ही बच्चे भी अपने घरों में तिरंगे को जरूर फहराए। तिरंगे को लेकर नयी गाइडलाइन भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ साझा किया।

प्राइवेट स्कूल प्रधानाचार्यो को मंत्री नितिन नवीन ने सुझाव दिया की वे इस विशेष अवसर पर बच्चों के बीच पेंटिंग, क्विज तथा निबंध प्रतियोगिता के साथ ही बच्चों की साइकिल जुलूस का आयोजन कर इस दिन को रोचक तथा नौनिहालों को देश के प्रति जागरूक बनाये। इसके साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया की जिला स्तर पर भी  इस तरह के प्रतियोगिता कार्यक्रम अवमूल्यन कर प्रतिभागियों की मेरिट लिस्ट बनाई जाए ताकि वैसे प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.