लखीमपुर में देश भर से पहुंच रहे किसान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की करेंगे मांग
लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर-खीरी में गुरुवार को किसान राजापुर मंडी में धरना-प्रदर्शन करेंगे। देशभर से किसान लखीमपुर पहुंचे रहे हैं। इस आंदोलन में भारी संख्या में किसानों के जुटने की उम्मीद है। किसानों की संख्या को देखते हुए एसपी ने भारी पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए हैं। वहीं उन्होंने राजापुर मंडी पहुंचकर धरनास्थल का जायाजा लिया। किसान आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे।राजापुर मंडी पहुंचे किसान।3 अक्टूबर 2021 को हुआ था तिकुनियां कांडलखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर 2021 की दोपहर करीब तीन बजे काफी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।जिले में 3 अक्टूबर को हुए तिकुनियां कांड को लेकर किसान राजापुर मंडी में एकत्र होंगे। एसपी संजीव सुमन किसानों के आंदोलन को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं वही मंडी परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल अर्धसैनिक बल लगाया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.