ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घटना बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा की, पुलिस को जानकारी नहीं,लोगों ने बुलाई एंबुलें

लुधियाना: छत्त पर छलांग लगाने के लिए खड़ा युवक।पंजाब के शहर लुधियाना में थाना माडल टाऊन के इलाके में एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब के छत्त से छलांग लगा दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरुद्वारा साहिब में पाठ चल रहा था। इतने में एक युवक गुरुद्वारा साहिब की छत्त पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक करीब 5 से 6 बार गुरुद्वारा साहिब की सीढ़ियां ऊपर चढ़ कर गया और उतर कर नीचे आया।तभी कुछ देर बाद पता चला कि युवक छत्त से नीचे आ गिरा है। लोगों के मुताबिक पहले उन्हें लगा कि युवक कोई सेवादार है जो गुरुद्वारा साहिब में सफाई कर रहा होगा या सीसीटीवी कैमरें लगाने वाला कोई युवक होगा जिसका पैर फिसल गया। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि युवक कोई अज्ञात था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुला युवक को अस्पताल भेजवाया।बताया जा रहा है कि इस मामले में थाना माडल टाऊन की पुलिस को सूचना तक नहीं है कि उनके इलाके में इस तरह की कोई घटना हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी को जब फोन किया तो उन्होंने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि उनकी चंडीगढ़ किसी मामले में अधिकारी से बात चल रही है बाद में बात करेंगे।लोगों के मुताबिक घटना के पूरा दिन बाद कोई पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं आया। बताया जा रहा है कि युवक के दिमाग में चोट लगी है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई और न ही पुलिस इस मामले में कुछ कहने को तैयार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.