सांसद धर्मबीर सिंह ने जिले में खून की कमी पर जताई चिंता; पेयजल स्थिति जानी
भिवानी: भिवानी में समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह व अधिकारी।हरियाणा में भिवानी के तोशाम में चौ. बंसी लाल राजकीय महिला महाविद्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की। जिसकी अध्यक्षता सांसद धर्मबीर सिंह ने की। बैठक में DC आरएस ढिल्लो समेत जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न CHC, PHC में कार्यरत डॉक्टरों की स्थिति जानी। उन्होंने गांव बुशान PHC के नव निर्मित भवन को अतिशीघ्र लोक निर्माण विभाग से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत किए जाने के निर्देश दिए। महिलाओं में खून की कमी पर सांसद ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एव बाल विकास विभाग आपसी तालमेल बनाकर एनीमिया को लेकर ठोस कदम उठाएं।बैठक में अधिकारियों से बात करते सांसद धर्मबीर सिंह।महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी के दूरगामी परिणाम बुरे होंगे। महिलाओं में खून की कमी के चलते आने वाली पीढी स्वस्थ्य नहीं होगी तो देश के लिए बड़ा संकट होगा। इसके लिए जागरूकता सहित हर संभव कदम उठाए जाएं। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में अभियान की शुरुआत में गांव बापौडा में कैंप लगाकर गांव की महिलाओं का हीमोग्लोबिन चैक कर रिपोर्ट दें।सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने रिवासा, दरियापुर, संडवा, साहलेवाला, चैनपुरा सहित विभिन्न गांवों से संबंधित सड़कों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। नेशनल हाइवे को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। इनके अंतर्गत गांव ढिगावा, जूई व लोहानी में प्रस्तावित बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर आ रही समस्याओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।सांसद ने गांव खानक, बिडौला, रिवासा, सहित विभिन्न गांवों में पीने के पानी को लेकर स्थिति जानी। उन्होंने भिवानी शहर में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई, सीवरेज समस्या, पाइप लाइन लीकेज को दरूस्त करने को लेकर जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.