अभिभावकों ने देखी प्रदर्शनियां और खेलीं फन गेम्स, DC जसप्रीत सिंह ने भी किया दौरा
जालंधर: नेहरू गार्डन स्कूल में प्रदर्शनी देखते डीसी जसप्रीत सिंहपंजाब के जालंधर के 1379 स्कूलों में शनिवार को पीटीएम के तहत अध्यापक-अभिभावक मिलनी समारोहों का आयोजन किया गया। अपनी तरह के इस अनूठे आयोजन में अभिभावकों का अध्यापकों ने स्वागत किया। इसके बाद अध्यापकों और अभिभावकों ने फन गेम्स खेंली साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी लिया।पीटीएम में अध्यापकों-अभिभावकों से मिलते डीसीस्कूलों में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिग्स और अन्य सामान की लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अभिभावकों ने अवलोकन किया। पीटीएम के दौरान अध्यापकों ने बच्चों के अभिभावकों को उनके रिपोर्ट कार्ड भी पढ़कर सुनाए। बच्चों के प्रदर्शन के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में आयोजित शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। मिलनी वाले स्थानों पर वोकेशन छात्रों द्वारा फैशन डिजाइनिंग, कला एवं शिल्पकारी सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए सेल्फी कॉर्नर भी लगाए गए थे।जालंधर के डिप्टी कमिश्नर भी जालंधर शहर के नेहरू गार्डन स्कूल में पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर बच्चों के अभिभावकों के साथ बातचीत की। डिप्टी कमिशनर ने नेहरू गार्डन स्कूल का दौरा करते हुए उपस्थित अभिभावकों के साथ बातचीत की और कहा कि यह पहल शैक्षणिक प्रगति के लिए मौजूदा शिक्षण सुविधाओं और और अन्य पहलुओं के विकास के विश्लेषण के लिए की गई है। उन्होंने मौजूदा प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने के लिए माता-पिता के साथ-साथ छात्रों से भी बहुमूल्य सुझाव मांगे।जालंधर के देहात क्षेत्र में पड़ते बीड़ बंसियां स्कूल में मीटिंग में उपस्थित अभिभावककुछ अभिभावकों के सवालों का जवाब देते हुए डीसी ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन जहां भी जरूरत होगी, आवश्यक सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा ताकि छात्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परिसर में स्कूली छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी दौरा किया।अभिभावकों को सम्मानित करते अध्यापकबता दे कि यह अध्यापक-अभिभावक मीटिंग जिला जालंधर के 1379 स्कूलों में आयोजित की गई। इनमें 160 सरकारी सीनियर सेकेंडरी, 125 सरकारी हाई स्कूल, 154 सरकारी मिडल स्कूल तथा 940 सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित की गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.