व्यापार मंडल 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करवाने के लिए हुए एक जुट
इटावा: इटावा में व्यापार मंडल के एक संगठन ने तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया। जिसमें वरिष्ठ व्यापारियों को “व्यापारी रत्न” सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम आयोजन किया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में 3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस मनाया गया। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ व्यापारियों को व्यापार रत्न सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें वरिष्ठ व्यापारी राम शरण गुप्ता, श्याम सिंह वर्मा, त्रिलोकीनाथ केसरवानी, चंद्रप्रकाश जैन, वीरेंद्र स्वरूप कुशवाह सहित 25 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष जागेश्वर अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार मजदूर दिवस, शिक्षक दिवस मनाया जाता है, उसी प्रकार व्यापारी दिवस भी सरकार को घोषित करना चाहिए। इसके लिए हम लोग प्रधानमंत्री को पत्र भेज चुके हैं, और यह लड़ाई काफी समय से चल रही है हम व्यापारी व्यापारी दिवस को घोषित करा कर ही दम लेंगे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। देश में सर्वाधिक टैक्स व्यापारी वर्ग ही सरकार को देता है, लेकिन सरकारें उनकी मांगों को अब तक नजरअंदाज करती रही लेकिन हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी तब तक प्रत्येक व्यापारी को सम्मान नहीं दिला देती।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग ने सभी व्यापारियों को 3 सितंबर व्यापारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, सतीक मंसूरी,डॉक्टर संतोष राठौर, रविंद्र सिंह कुशवाह, लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाह, जिला मंत्री इकरार अहमद, गणेश प्रसाद अग्रवाल, संजीव राजपूत, संतोष कुमार, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य, महिला जिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, अशोक कुमार कुशवाहा, प्रणव कांत पोरवाल, सतीक मंसूरी, राजीव गोयल, श्याम जी, राधे यादव, अनीश उद्दीन, आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.