पुरानी रंजिश में बदमाश ने दूसरे अपराधी को मारी गोली
राजस्थान के टोंक जिले के बनेठा कस्बे में आपसी रंजिश में एक बदमाश ने दूसरे अपराधी को गोली मार दी, गोली लगने से अपराधी युवक घायल हो गया। बनेठा थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बनेठा कस्बे के जागा का पाड़ा में एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायल को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां से उसे टोंक रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश सागर मल माली (25) बनेठा का है। बदमाश की चलाई गोली उसकी जांघ में लगी है। टोंक के सआदत अस्पताल में उसक इलाज चल रहा है। मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश आशाराम माली ने एक साथी के साथ बादक पर आकर घटना को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.