ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चरखी दादरी के गांव रानीला बास में पहुंचे डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

चरखी दादरी: गांव रानीला बास में शहीद भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते डकप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव रानीला बास में सोमवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शहीद भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। दुष्यंत सिंह चौटाला ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहीदों का सम्मान बहुत जरूरी है। देश की रक्षा के लिए अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी जिसका बदला हम कभी भी नहीं चुका सकते।दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वीर शहीद भूपेंद्र सिंह चौहान ने देश की रक्षा करते हुए वर्ष 2020 मे शहादत दी, जो देश सेवा के लिए गर्व की बात है। सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान में पूरे प्रदेश शहीदों के नाम से स्कूलों का नामकरण किया जा रहा है, ताकि देश की शहादत को याद किया जा सके। विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि स्कूलों को बंद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।शहीद की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार हरियाणा प्रदेश का विकास कर रही है। कांग्रेस कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज कसा कि पहले कांग्रेस अपनी पार्टी को जोड़े, फिर और बात करे। चरखी दादरी के गांव बास में मूर्ति अनावरण करने पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ जेजेपी नेता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, जेजेपी जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, भूपेंद्र, सूरज, संजीव, मनोज, सतीश, रोहित, सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.